फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीविलियर्स के समर्थन में उतरे कोहली, बताया सबसे ईमानदार और समर्पित इंसान 

Sun, 14 Jul 2019 01:51 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
AB DE VILLIERS virat kohli
विज्ञापन

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के अपने साथी खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का बचाव किया है, जिन्होंने हाल ही में उनके संन्यास पर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। डीविलियर्स की इस बात के लिए आलोचना की जा रही है कि पिछले साल क्रिकेट से संन्यास से पहले वह चुनकर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते थे। कोहली ने उन्हें ‘सबसे ईमानदार और समर्पित’ इंसान बताया। 

विज्ञापन


कोहली ने कहा, ‘मेरे भाई तुम सबसे ईमानदार और समर्पित इंसान हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आपके साथ ऐसा हुआ। हम आपके साथ हैं और हमें आप पर भरोसा है। उन्होंने डीविलियर्स के इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘लोग आपकी निजता का उल्लंघन कर रहे हैं जो दुखद है। आपको और आपकेखूबसूरत परिवार को प्यार। मैं और अनुष्का हमेशा आपके साथ हैं।’ 

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खराब अभियान के बीच में खबर आई थी कि डीविलियर्स ने टीम चुने जाने से एक दिन पहले संन्यास का फैसला बदलने का प्रस्ताव रखा था जिसे टीम प्रबंधन ने ठुकरा दिया। डीविलियर्स ने कहा कि उन्होंने ऐन मौके पर ऐसी कोई मांग नहीं रखी थी बल्कि उनसे निजी तौर पर पूछा गया था कि क्या वह खेलेंगे। 
विज्ञापन


युवराज सिंह ने भी डीविलियर्स का समर्थन करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे दोस्त और लीजैंड, तुम सबसे अच्छे इंसानों में से हो। दक्षिण अफ्रीका आपके बिना विश्व कप में जीत ही नहीं सकता था। टीम में आपका नहीं होना आपकी टीम का नुकसान था। खिलाड़ी जितना बड़ा,आलोचना उतनी ही ज्यादा। हम सभी को पता है कि आप कितने अच्छे इंसान हो।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें