फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान-2 ने किया कमाल, 2650 किमी. ऊंचाई से ली चांद की पहली तस्वीर

Thu, 22 Aug 2019 10:16 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चंद्रमा की पहली तस्वीर - फोटो : isro
विज्ञापन

चंद्रयान -2 ने 21 अगस्त को सफलतापूर्वक चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश कर लिया था, लेकिन आज यानी 22 अगस्त को चंद्रयान-2 ने एक और कमाल कर दिया। दरअसल, चंद्रयान -2 ने लूनर सतह से लगभग 2650 किमी. की ऊंचाई से चंद्रमा की पहली तस्वीर ली है। इसरो ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन

 
इसरो ने भारत के चंद्रयान-दो उपग्रह से ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीर बृहस्पतिवार को जारी की। यह उपग्रह वर्तमान में चंद्रमा की कक्षा में मौजूद है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के शहर में स्थित मुख्यालय ने बताया कि चंद्रयान-2 के एलआई 4 कैमरा ने चंद्रमा की यह तस्वीर उसकी सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से 21 अगस्त को ली थी। 
 

 

 


इसरो ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया, चंद्रयान-2 , विक्रमलैंडर की ओर से कैद की गई चंद्रमा की पहली तस्वीर देखिए जो 21 अगस्त, 2019 को चंद्रमा की सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गई है। इस तस्वीर में मारे ओरिएंटल बेसिन और अपोलो क्रेटर नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरिक्ष एजेंसी ने चार अगस्त को चंद्रयान-2 उपग्रह से ली गई पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सेट जारी किया था।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें