फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: कोविड सेंटर में लगी आग, 99 मरीज दूसरे वार्ड में हुए शिफ्ट

Sun, 04 Apr 2021 05:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

  • जंबु कोविड सेंटर के एफ और जी हैंगर में लगी थी आग 
  • भांडुप स्थित मॉल के अस्पताल में भी लगी थी आग
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन
कोविड सेंटर में आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के दहिसर में आग लगने का मामला सामने आया है।  बताया जा रहा है कि जंबु कोविड सेंटर के एफ और जी हैंगर में आग लग गई। आग लगने के बाद सेंटर में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में 99 मरीजों को हैंगर सी में शिफ्ट किया गया। इधर सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को नियंत्रित करने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।  

विज्ञापन


भांडुप स्थित कोविड अस्पताल में लगी थी आग
बता दें कि इससे पहले मुंबई के मॉल में बने कोविड सेंटर में आग लगने से 11 मरीजों की जान चली गई थी।  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल सनराइज अस्पताल में आधी रात को आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। अस्पताल पांच मंजिला मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित है। आग लगने के वक्त कोविड-19 के मरीजों के अलावा और भी कई मरीज अस्पताल में भर्ती थे आनन फानन में सभी मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया था। लेकिन शिफ्ट के दौरान आग में झुलस कर 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में मॉल प्रबंधन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें