फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों घर राख, दो बच्चों समेत तीन जिंदा जले

Mon, 25 Apr 2016 04:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर

सार

  • गोरखपुर में बच्चे तो संतकबीरनगर में एक व्यक्ति मरा
  • आधा दर्जन लोगों के आग बुझाने में झुलसने की सूचना
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-बस्ती मंडल में आग से तबाही का सिलसिला जारी है। रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में आग के चलते आठ सौ से ज्यादा घर जल गए। खजनी के नटिनी गांव में दो बच्चे और संतकबीरनगर में एक व्यक्ति जिंदा जल गए। कई लोगों के झुलसने की भी खबर है।  
विज्ञापन


गोरखपुर के विभिन्न क्षेत्रों में आग से 260 से ज्यादा घर जल गए। खजनी के नटिनी गांव में विवाह समारोह में खाना बनाते समय आग लगने से एक दर्जन झोपड़ियां जल गईं। आग ने गांव के ही मुकेश की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। इससे उनके दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। पीपीगंज में तीन लोग झुलस गए हैं। संकबीरनगर में 15 से अधिक जगहों पर आग से 100 घर जल गए।

मदारपुर गांव के 75 वर्षीय पूर्व चौकीदार जगमोहन की आग के बीच घिर जाने से धुंए से दम घुटने से मौत हो गई। गांव सहीदुन्निशा पत्नी हाजी रऊफ भी झुलस गई। एक अन्य महिला के भी आग से झुलसने की खबर है। बस्ती के रुधौली, हर्रैया, पैकोलिया, दुबौलिया, वाल्टरगंज आदि क्षेत्रों में आग ने जमकर तबाही मचाई। 35 घर दर्जन भर घारी जल गए। एक भैंस व पड़िया जलकर मर गई है। दुबौलिया के बेमहरी गांव के सीवान और नरायनपुर में शार्ट सर्किट से लगी आग से काफी नुकसान हुआ है। देविरया के मईल इलाके में आग से 32 घर जल गए। लार के धरहरा गांव में पांच झोपड़ी जली और एक भैंस भी झुलस गई। खुखुन्दू के कई गांवों में आग से 16 घर जल गए।
विज्ञापन


भटनी के छपिया जयदेव में डंठल में लगी आग फैलकर रेलवे ट्रैक के पास तक चली गई। इसकी वजह से आधे घंटे तक छपरा-भटनी रेलखंड पर आवागमन ठप रहा। बरहज इलाके के कई गांवों में आग से दो झोपड़ी, बगीचे सहित अरहर की फसल एवं आठ घर जल गए। आग से एक गैस सिलिंडर फटने के अलावा एक बाइक भी जल गई। गोपवापार गांव एक मकान और एक हजार से अधिक सागौन के पेड़ झुलस गए। कुशीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में लगी आग में रविवार को 300 से अधिक घर जल गए।

दो बच्चे भी लापता बताए जा रहे हैं। महराजगंज जिले के सदर, फरेंदा, श्यामदेउरवा, पनियरा, पुरैना, बृजमनगंज व भिटौली क्षेत्रों में आग से 50 गरीबों की झोपड़ी जलकर राख हो गई। सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ के खैरी शीतल प्रसाद, मटियार उर्फ भुतहवा, मोहनकोली डीह गांव में आग से दो दर्जन से अधिक घर राख हो गए। मोहनकोली डीह में तीन और शोहरतगढ़ के सिरसिया मिश्र में 14 घर जल गए। बांसी और इटवा क्षेत्र में भी आग ने तबाही मचाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें