चेन्नई के अशोक नगर इलाके में एक निजी दवा कंपनी में लगी आग को काबू में करने के लिए कई दमकलें भेजी गईं। वहीं, मुंबई के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित व्यावसायिक इकाई में आग लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
तमिलनाडु के चेन्नई, महाराष्ट्र के मुंबई व अरुणाचल प्रदेश में आग की घटनाएं सामने आई हैं। चेन्नई व मुंबई की औद्योगिक इकाइयों में आग लगी। मौके पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
चेन्नई के अशोक नगर इलाके में एक निजी दवा कंपनी में लगी आग को काबू में करने के लिए कई दमकलें भेजी गईं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वहीं, मुंबई के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित व्यावसायिक इकाई में आग लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग रविवार रात लगभग 11 बजे लोअर परेल इलाके में ए टू जेड इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित एक इकाई में लगी। पानी के टैंकर को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर देर रात काबू पा लिया गया। आग की एक अन्य घटना आज अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन की वन कॉलोनी में हुई। उस पर तत्काल काबू पा लिया गया।