उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग के बेकाबू हो जाने के बाद केंद्र ने मोर्चा संभाल लिया है। इस क्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सूबे के राज्यपाल केके पॉल और मुख्य सचिव से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने एहतियात बरतते हुए 16 राज्यों को प्री अलर्ट जारी किया है।
गृह मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा कर आग पर काबू पाने के लिए उत्तराखंड को हर संभव मदद देने की घोषणा की है। इस बीच हालात संभालने केलिए वायुसेना और एनडीआरएफ की टीमों को उत्तराखंड रवाना किया गया है। राजनाथ ने कहा कि है कि जरूरत पड़ने पर वायु सेना और एनडीआरएफ की और टीमें मौके पर भेजी जाएंगी।
गौरतलब है कि बीते दो दिनों से उत्तराखंड के जंगों के 1900 हैक्टेयर क्षेत्र में फैली आग लगातार बेकाबू होती जा रही है। गृह मंत्री ने रविवार पूर्वाहन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उत्तराखंड की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक के बाद उन्होंने सूबे के राज्यपाल से फोन पर बातचीत करने के अलावा राज्य के मुख्य सचिव से भी स्थिति पर गंभीर चर्चा की।