फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल के बीहड़ में लगी भीषण आग, वन्य जीवों में मची भगदड़

Tue, 24 May 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाह (आगरा)
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बाह (आगरा)
विज्ञापन
जैतपुर में कोरथ गांव के पास चंबल के बीहड़ में लगी आग 14 घंटे बाद बुझ सकी। दुर्गम बीहड़ में पहुंचने का रास्ता न होने के कारण आग बुझाने के प्रयास नहीं हो सके। आग की लपटों में घिरे वन्यजीवों में जान बचाने के लिए भगदड़ मची रही।
विज्ञापन


रविवार की रात लगभग आठ बजे कोरथ गांव के पास चंबल के बीहड़ में आग लगी थी। रात भर आग की लपटें बीहड़ में उठती रहीं। सोमवार सुबह लगभग 10 बजे आग खुद ही बुझ गई। दुर्गम बीहड़ में लगी आग तक पहुंचने का कोई रास्ता न होने के कारण न तो ग्रामीण और न वन विभाग का अमला और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच सकी।

ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटों के बीच घिरे वन्यजीव लकड़बग्घा, सियार, लोमड़ी, नीलगाय, जंगली सुअर आदि जान बचाने के लिए इधर से उधर भागते रहे। ग्रामीणों की माने तो लगभग दो किमी के दायरे में हरियाली जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग को तो रात भर घटना की जानकारी ही नहीं हो सकी। सुबह सहायक वन्यजीव प्रतिपालक सूर्यभान मिश्रा ने बताया कि घासफूस में आग लगी थी। कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें