फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur Fire: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दफ्तर में लगी आग, कंप्यूटर-फाइलें जलकर खाक; कैश सुरक्षित

Tue, 25 Apr 2023 04:51 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर शहर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग के कारण बैंक में रखे कंप्यूटर और फाइलें जलकर राख हो गई हैं। फायर ब्रिगेड ने समय से आग पर काबू पा लिया, नहीं तो आग से काफी नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन
फाइलें जलकर खाक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर शहर के कोतवाली थाना इलाके में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। बिल्डिंग से धुआं निकलता देख आसपास के लोग हड़बड़ा गए। उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड भी वहां आया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


नुकसानी का आंकलन कर रहे हैं
हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग आखिर लगी कैसे है। हालांकि, टीम इसकी जांच की जा रही है। आग लगने की जानकारी मिलते ही, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी फिलहाल नुकसानी का आंकलन कर रहे हैं। बैंक अधिकारियों का कहना है कि बैंक में रखे काफी दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। कंप्यूटर भी जल गए हैं। गनीमत रही कि आग समय पर बुझा ली गई और आग कैश तक नहीं पहुंच पाई, नहीं तो ज्यादा नुकसान होने की आशंका थी।

शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है
कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया है की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लक्ष्मण मंदिर ब्रांच में आग लग गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। बैंक में आग लगने का कारण स्पष्ट तो नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है। फाइल और कंप्यूटर जल गए हैं, लेकिन कैश पूरा सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें