फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, राज्य से 1.5 लाख करोड़ लूटने का लगाया आरोप

Tue, 25 Apr 2023 04:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमूल बनाम नंदिनी ब्रांड पर टिप्पणी करते हुए प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक के 'नंदिनी' ब्रांड को मजबूत करेगी और बाहर से कोई सहयोगी नहीं आएगा।
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक चुनाव को एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। प्रियंका के अनुसार भाजपा ने इस राज्य से करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव को उम्मीद है कि 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कर्नाटक की सत्ता में वापस आएगी और राज्य को प्रगति की तरफ लेकर जाएगी। 

प्रियंका ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- सबसे दुखद बात यह है कि बिना किसी शर्म के आपने राज्य का 40 फीसदी सरकारी कमीशन लूट लिया।

विभिन्न घोटालों, ठेकेदारों की आत्महत्या, और ठेकेदारों के संघ द्वारा प्रधान मंत्री को लिखे गए पत्रों के द्वारा घोटाले को उजागर करने की मांग करते हुए पप्रियंका ने कहा- "इन्हें लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई, क्योंकि इसमें शामिल कई लोग भाजपा से जुड़े थे। "
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा- "आपने यह सुना होगा कि सांसद के बेटे के घर से आठ करोड़ रुपये जब्त किए गए, लेकिन जांच होने के बजाय वह बाहर आराम से घूम रहे हैं। उन्होंने 1.5 लाख करोड़ रुपये इस राज्य से लूटा गया। इस पैसे से राज्य में कई प्रगति कार्य कराए जा सकते थे, जिससे लोगों को लाभ मिलता।"

अमूल बनाम नंदिनी ब्रांड पर टिप्पणी करते हुए प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक के 'नंदिनी' ब्रांड को मजबूत करेगी और बाहर से किसी तरह का कोई सहयोग नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें