गौर वैलेरिया सोसायटी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में इंदिरापुरम के अहिंसा खंड-2 की गौर वलेरिओ सोसायटी में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग सोसायटी के सी-ब्लॉक की सातवीं मंजिल पर लगी। आग लगने से आस-पास के फ्लैटों में धुआं फैल गया जिसकी वजह से वहां रह रहे लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी हुई।
सातवीं और ऊपर-नीचे की मंजिल पर रहे लोग अपने फ्लैट छोड़कर नीचे आ गए। आग लगने का कारण शोर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। सुरक्षा इंतजामों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल सोसायटी की बिजली काट दी गई है।