फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: 12 घंटे बाद भी नहीं बुझी चमड़ा कारखाने में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मी घायल, बचाव कार्य जारी

Sun, 13 Mar 2022 08:35 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तंगरा इलाके में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यहां शनिवार को एक गोदाम में आग लग गई। घटना की जानकारी होने के बाद दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में लगी हैं। 12 घंटे बीत जाने के बाद भी आग नहीं बुझाई जा सकी है।
विज्ञापन
कोलकाता के चमड़ा कारखाने में आग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तंगरा इलाके में शनिवार को एक गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। कोलकाता पुलिस ने आग लगने की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे मेहर अली लेन में एक चमड़ा बनाने के कारखाने में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया। आग की भयावहता को देखते हुए पुलिस ने आनन-फानन में इलाके को खाली करा लिया है।  आग इतनी भीषण है कि 12 घंटे बीत जाने के बाद भी इसपर काबू नहीं पाया जा सका है।

विज्ञापन



 इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के ऑपरेशन के दौरान दमकल विभाग के दो कर्मियों को चोटें आईं हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए अब तक कुल 15 दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं। वहीं, दमकल विभाग के साथ स्थानीय लोग भी आग बुझाने में लगे हुए हैं। लोग अपने घरों से बाल्टी में पानी ला-लाकर आग बुझाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें