गुवाहाटी के वशिष्ठ इलाके में बेनेली और इसुजु के शोरूम में आग
- फोटो : ANI
असम की राजधानी गुवाहाटी के वशिष्ठ इलाके में बेनेली और इसुजु के शोरूम में आग लग गई। आग में बड़ी संख्या में कारें और मोटर साइकिलें जलकर खाक हो गईं। वाहनों व अन्य संपत्तियों को मिलाकर शोरूम को 4-5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
शोरूम की विक्रय प्रबंधक के अनुसार आग में कम से कम डेढ़ करोड़ रुपये की इसुजु कारें जल गईं, जबकि 6.7 लाख रुपये की बेनेली मोटर साइकिलें जल गईं।