फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sandeep Lamichhane: नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान संदीप लामिछाने पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की

Wed, 07 Sep 2022 10:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

संदीप एक लेग स्पिनर हैं। 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। तब उस टूर्नामेंट में नेपाल की टीम आठवें स्थान पर रही थी। इसके बाद 2018 में उन्हें आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट मिला। दिल्ली कैपिटल्स ने संदीप को नीलामी में खरीदा था।
विज्ञापन
संदीप लामिछाने - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट जगत से एक चौंका देने वाला मामले सामने आया है। नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान संदीप लामिछाने पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। नेपाल पुलिस ने बताया है कि 17 साल की नाबालिग लड़की ने संदीप पर यह आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदीप लामिछाने आईपीएल में भी हिस्सा ले चुके हैं। उन्हें आने वाले समय का उभरता सितारा माना जाता है।
विज्ञापन


Trending Videos

नेपाल की राजधानी काठमांडू में लड़की की मेडिकल जांच के बाद हुई पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। संदीप फिलहाल नेपाल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए केन्या में क्रिकेट खेल रहे हैं।

लेग स्पिनर हैं संदीप लामिछाने

संदीप एक लेग स्पिनर हैं। 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। तब उस टूर्नामेंट में नेपाल की टीम आठवें स्थान पर रही थी। इसके बाद 2018 में उन्हें आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट मिला। दिल्ली कैपिटल्स ने संदीप को नीलामी में खरीदा था। वह आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर बने थे। दिल्ली ने संदीप को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन

संदीप लामिछाने का प्रदर्शन

संदीप इसके अलावा बिग बैश लीग में भी खेल चुके हैं। वह दुनियाभर की लीगों का अहम हिस्सा हैं। संदीप ने अब तक नेपाल के लिए 30 वनडे और 44 टी-20 खेले हैं। 30 वनडे में उनके नाम 69 विकेट और 44 टी-20 इंटरनेशनल में 85 विकेट हैं। इसके अलावा संदीप ने आईपीएल में नौ मैच खेले हैं और 13 विकेट चटकाए हैं। 

ओवरऑल संदीप ने दुनियाभर की लीगों को मिलाकर कुल 136 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 193 विकेट चटकाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में संदीप के नाम तीन विकेट और लिस्ट-ए में उनके नाम 115 विकेट हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें