फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: अहमदाबाद की 21 मंजिला आवासीय इमारत में लगी आग; एक बुजुर्ग महिला की मौत, 22 लोग अस्पताल में भर्ती

Sat, 16 Nov 2024 09:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद के बोपल इलाके में 21 मंजिला इस्कॉन प्लैटिनम की 8वीं मंजिर पर आग लग गई। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर इमारत में फंसे करीब 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर आग पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन
आवासीय इमारत में आग लगने के बाद उठता धुआं - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में अहमदाबाद के बोपल इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस दौरान 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  बोपल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 21 मंजिला ‘इस्कॉन प्लेटिना’ इमारत की आठवीं मंजिल पर शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे आग लग गई। आग जल्द ही इमारत की 21वीं मंजिल तक फैल गई। 

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने बताया कि इमारत से 200 से अधिक निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग बुझाने के लिए कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि इमारत की आठवीं मंजिल पर ‘इलेक्ट्रिक डक्ट’ में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, लेकिन वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुजुर्ग महिला मिलाबेन शाह ने दम तोड़ दिया। शनिवार तड़के 3.40 बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें