फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: सूरत में रंगाई कारखाने में लगी आग, दो मजदूरों की मौत; 15 श्रमिक झुलसे, बचाव कार्य जारी

Tue, 02 Sep 2025 03:20 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

बारडोली अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को कडोदरा के पास एक रंगाई मिल में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरत के रंगाई कारखाने में सोमवार देर रात आग लग गई। इसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 15-20 श्रमिक जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

 
जिला अग्निशमन अधिकारी पीबी गढ़वी ने बताया कि बारडोली अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को कडोदरा के पास एक रंगाई मिल में आग लगने की सूचना मिली। कई अग्निशमन दल मौके पर पहुंच गए। प्रबंधक और प्राथमिक जानकारी के अनुसार लगभग 15-20 लोग घायल हैं। हमने दो शव बरामद किए हैं। आग पूरी तरह से नियंत्रण में है और शीतलन प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें