फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक महिला की मौत, पांच घायल, सीएम ने किया मुआवजे का एलान

Mon, 06 Mar 2023 01:10 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

कुड्डालोर के जिला कलेक्टर के बालासुब्रमण्यम ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसमें एक महिला की मौत हो गई है और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकलर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में रविवार को एक पटाखे की फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। यह घटना जिले के शिवनारपुरम गांव के पास हुई। घटना की जानकारी मिलके ही पुलिस और जिले के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


कुड्डालोर के जिला कलेक्टर के बालासुब्रमण्यम ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसमें एक महिला की मौत हो गई है और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। 

सीएन ने जताया शोक, मुआवजे का किया एलान
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये की राहत देने की घोषणा की। उन्होंने मुख्यमंत्री जन राहत कोष से घायलों में से प्रत्येक महिला को 50-50 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें