महाराष्ट्र में एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।
घटना ठाणे की है। बताया जा रहा है कि यहां स्थित राजश्री लॉटरी दुकान में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते ने आग विकराल रुप ले लिया।
आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल मौके पर पहुंच दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।
आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।