फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: पुरी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग पर 24 घंटे बाद पाया गया काबू, 140 लोगों को सुरक्षित निकाला

Fri, 10 Mar 2023 12:09 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी

सार

पुलिस ने बताया कि ग्रैंड रोड पर मारीचिकोट छक में लक्ष्मी मार्केट कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर रात करीब नौ बजे एक कपड़े की दुकान में आग लगी। इसके बाद आग कई दुकानों में फैल गई। 
विज्ञापन
Puri shopping complex fire - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के पास एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग को 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने बुझाया। ऑपरेशन के दौरान करीब 140 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में लक्ष्मी मार्केट कॉम्प्लेक्स की सभी 43 दुकानों, एक बैंक और एक होटल जलकर नष्ट हो गए। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन

 
फायर ब्रिगेड सेवा के महानिदेशक एसके उपाध्याय ने कहा कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि आग और धुएं के संपर्क में आने के कारण दमकल विभाग के तीन कर्मियों और तीन पर्यटकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड के लिए आग को बुझाना काफी कठिन कार्य था, क्योंकि तीन मंजिला इमारत में केवल एक निकास द्वार और एक प्रवेश द्वार था। 

अधिकारी ने कहा कि दुकानों में रखे कपड़ों, खिलौनों और चमड़े के सामानों ने आग में घी का काम किया, इसलिए आग पर काबू पाने में काफी समय लगा। आग को बुझाने के लिए 12 दमकल की गाड़ियां, 90 दमकल  कर्मियों, स्थानीय पुलिस और ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) के सदस्यों के अलावा नेशनल फायर सर्विस कॉलेज की एक टीम को भी लगाया गया था। नेशनल फायर सर्विस कॉलेज की टीम के सदस्य पिछले कुछ दिनों से भुवनेश्वर में ओडिशा फायर एंड डिजास्टर रिस्पांस एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे थे। आग लगने के बाद राज्य के दमकल कर्मियों की मदद के लिए उन्हें पुरी ले जाया गया। 
विज्ञापन



अधिकारी ने बताया कि ग्रैंड रोड पर स्थित लक्ष्मी मार्केट कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर बुधवार रात करीब नौ बजे एक कपड़े की दुकान में आग लगी थी। हालांकि आग पर बुधवार रात को काबू पा लिया गया था, लेकिन रात करीब दो बजे फिर से आग लग गई। महाराष्ट्र के नासिक से आए कुल 106 पर्यटकों को कॉम्प्लेक्स में स्थित होटल से बचाया गया और एक अस्थायी आश्रय में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि करीब 30 अन्य लोगों को भी कॉम्प्लेक्स से सुरक्षित निकाला गया।

स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे गृह राज्य मंत्री टीके बेहरा ने कहा कि घटना के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि उचित प्रक्रिया के तहत दुकानदारों को मुआवजा दिया जाएगा। इस बीच, स्थानीय भाजपा विधायक जयंत सारंगी ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन पुरी शहर के होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा सिस्टम को सुनिश्चित करने में विफल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें