फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hawrah Fire: हावड़ा की पेंट फैक्ट्री में आग लगी, 18 लोगों के घायल होने की खबर

Wed, 08 Jun 2022 10:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुर (प. बंगाल)

सार

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मजदूर उस समय कारखाने के अंदर थे। कुछ लोग भागने में सफल रहे, जबकि कम से कम 18 मजदूर आग के कारण घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बुधवार दोपहर एक कारखाने में भीषण आग लग गई। इस दौरान 18 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आग सबसे पहले शिवपुर की पेंट निर्माण इकाई में दोपहर करीब 1.40 बजे देखी गई। उन्होंने कहा कि घायलों में से दो की हालत ‘गंभीर’ बताई जा रही है, जो जलने के कारण 80 फीसदी तक जख्मी हैं।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मजदूर उस समय कारखाने के अंदर थे। कुछ लोग भागने में सफल रहे, जबकि कम से कम 18 मजदूर आग के कारण घायल हो गए। मिक्सिंग प्लांट या एयर कंडीशनिंग सिस्टम में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती थी। चूंकि यह एक पेंट यूनिट है, इसलिए इसमें कई ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जबकि कुछ को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए आठ दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया और स्थिति अभी नियंत्रण में है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें आग पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए कुछ और समय की आवश्यकता होगी। हम इसे फैसले से रोकने में कामयाब रहे हैं। आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज सीएमआरआई अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें