फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी सेना की गोलीबारी में बीएसएफ का जवान शहीद, एफआईआर दर्ज

Sat, 19 Oct 2019 04:26 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ के जवान पर गोलीबारी करने को लेकर भारतीय समकक्ष ने बॉर्डर गार्ड्स ऑफ बांग्लादेश (बीजीबी) के जवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फ्लैग मीटिंग के दौरान बीजीबी के जवानों ने एके-47 से बीएसएफ जवानों पर फायरिंग की थी, जिसमें हेड कांस्टेबल विजय भान सिंह (51) शहीद हो गए थे और एक अन्य जवान राजवीर यादव घायल हो गए थे।

विज्ञापन


बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जमां खान ने विश्वास जताया है कि बीजीबी द्वारा बीएसएफ के एक जवान के मारे जाने की घटना का प्रभाव दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह स्थिति को शांत करने के लिए अपने समकक्ष अमित शाह से बात करेंगे। खान ने कहा कि गुरुवार को बांग्लादेश के जलक्षेत्र में पकड़े गए मछुआरे को नियमों के अनुसार रिहा किया जाएगा

उन्होंने कहा, सुरक्षाबलों के बीच गलतफहमी की वजह से सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के हेड कांस्टेबल विजय भान सिंह की जान चली गई। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कदम उठाए गए हैं और अगर जरूरत पड़ी तो स्थिति को शांत करने कि लिए मैं अमित शाह से बात करूंगा। 
विज्ञापन


बीएसएफ ने अपने बयान में कहा कि घटना सुबह नौ बजे मुर्शिदाबाद जिले की है, जब भारतीय जवान एक मछुआरे के सिलसिले में पदमा नदी के बीच में बीजीबी से बात कर रहे थे। मुर्शिदाबाद एसपी मुकेश कुमार ने कहा कि हमें बीएसएफ से एक शिकायत मिली है। हमने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीएसएफ के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पुलिस ने बीजीबी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें