फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajeet Bharti: राहुल गांधी को हिंदू विरोधी कहने के आरोप में अजीत भारती पर एफआईआर दर्ज

सार

पिछले लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स ने बड़ी भूमिका निभाई थी। कुछ लोग मानते हैं कि मुख्यधारा की मीडिया ने हाल के दिनों में अपनी विश्वसनीयता बहुत अधिक खोई है और इसके बदले में लोगों ने सोशल मीडिया पर लोगों की बात सुनने पर ज्यादा ध्यान दिया।
विज्ञापन
अजीत भारती पर एफआईआर दर्ज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अजीत भारती पर राहुल गांधी को कथित तौर पर 'हिंदू विरोधी' कहने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह शिकायत बेंगलुरु में एक वकील ने दर्ज कराई है। इस शिकायत में अजीत भारती पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो में राहुल गांधी को हिंदू विरोधी कहने का आरोप लगाया गया है। अजीत भारती अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वीडियो में हिंदुत्व को लेकर बहुत सक्रिय रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछले लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स ने बड़ी भूमिका निभाई थी। कुछ लोग मानते हैं कि मुख्यधारा की मीडिया ने हाल के दिनों में अपनी विश्वसनीयता बहुत अधिक खोई है और इसके बदले में लोगों ने सोशल मीडिया पर लोगों की बात सुनने पर ज्यादा ध्यान दिया। इस माहौल में अजीत भारती और ध्रुव राठी जैसे युवाओं की बातों को उनके समर्थक वर्गों के  द्वारा बहुत अधिक देखा-सुना गया था। 

हालांकि, सोशल मीडिया में तथ्यों की प्रामाणिकता पर बहुत सवाल खड़े हुए थे और यही कारण है कि आपत्तिजनक सूचना देने के कारण कई सोशल मीडिया इन्फूलूएंसर्स को मुकदमों का सामना भी करना पड़ रहा है। भोजपुरी की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर भी आरएसएस पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें