अक्सर विवादों में रहने वाले सिंगर मीका एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। मीका पर मुंबई के वर्सोवा में एफआईआर दर्ज की गई है। यह केस एक मॉडल के साथ मारपीट और छेड़खानी के आरोप में दर्ज किया गया है।
मीका पर आरोप है कि मॉडल उनके घर गई थी, जहां पर मीका ने उसके साथ छेड़खानी की और उसे मारा भी। फिलहाल मीका के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 323 और 504 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
The designer alleged that she had gone to his place and the singer misbehaved with her. Complaint registered under sect 354,323,504 of IPC
— ANI (@ANI_news) July 5, 2016