फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सालों में चली जाएंगी 6.4 लाख नौकरियां, रोबोट ले लेंगे आपकी जगह!

Tue, 05 Jul 2016 08:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दुनिया भर में जाएंगी 14 लाख नौकरियां।
विज्ञापन
अमेरिका की एक रिसर्च फर्म का कहना है कि आने वाले पांच सालों में भारत की आईटी इंडस्ट्री में करीब 6.4 लाख नौकरियां चली जाएंगी। इन नौकरियों पर इंसानों की जगह रोबोट ले लेंगे। ये वो नौकरियां होंगी, जिन्हें करने के लिए बहुत अधिक योग्य होने की जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन


एचएफएस रिसर्च फर्म का कहना है कि 2021 तक पूरी दुनिया में आईटी इंडस्ट्री में करीब 9 प्रतिशत या 14 लाख नौकरियां जाने वाली हैं। इनमें फिलीपीन्स, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका जैसे देश भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर आईटी इंडस्ट्री बॉडी नैसकॉम ने कहा है कि इस रिपोर्ट में उन सभी नौकरियों को ध्यान में नहीं रखा गया है, जो नई तकनीकियों के चलते पैदा हुई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

कहां जाएंगी ये नौकरियां?

नैसकॉम की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संगीता गुप्ता ने कहा है कि रोबोटिक्स के आने से नौकरियों पर असर जरूर पड़ेगा, लेकिन तकनीकी के साथ चलने से वास्तव में पूरी आईटी इंडस्ट्री में काफी नौकरियां पैदा होंगी। इतनी नौकरियां खत्म हो जाएंगी ये कहना सही नहीं है, क्योंकि कहीं न कहीं ये नौकरियां रहेंगी ही।

एचएफएस की रिपोर्ट में एक तरफ जहां ये कहा गया है कि 'लो स्किल्ड' नौकरियों में 30 प्रतिशत की गिरावट आएगी, वहीं दूसरी ओर यह भी कहा गया है कि 'मीडियम स्किल्ड' नौकरियों में 8 प्रतिशत और 'हाई  स्किल्ड' नौकरियों में 56 प्रतिशत की बढ़त भी देखने को मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें