फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था लौट रही है पटरी पर, सितंबर के आंकड़ों से मिल रहे संकेत : वित्त मंत्रालय

Sun, 04 Oct 2020 02:16 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सितंबर में आए आंकड़ों से इस बात के संकेत मिले हैं कि अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है। कोविड-19 के चलते देशवासियों के सामने खड़ी हुई समस्याओं और परेशानियों को कम करने के लिए सरकार और कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी। मंत्रालय ने कहा कि पिछले छह महीनों के दौरान दुनिया समेत भारत कोरोना महामारी से जूझ रहा है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सभी  हितधारकों, नागरिकों और अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वित्तीय मदद के साथ कई राहत पैकेज समेत सभी आवश्यक कदम उठाए ताकि मांग और आपूर्ति बनी रहे और अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट सके।

मंत्रालय ने कहा, सरकार के इन कदमों का असर दिखने लगा है। सितंबर में आए आंकड़े से आर्थिक वृद्धि के विश्वसनीय संकेत मिले हैं। सितंबर में जीएसटी कलेक्शन 95,480 करोड़ रुपये रहा जो कि पिछले साले के दौरान समान अवधि से चार फीसदी अधिक है।
विज्ञापन


वहीं ढुलाई राजस्व में 13.5 फीसदी, ऊर्जा खपत में 4.2 फीसदी के साथ ही ट्रैक्टर बिक्री, पैसेंजर व्हीकल, पीएएमआई विनिर्माण, आठ मुख्य उद्योग इंडेक्स समेत कई क्षेत्रों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  यह सब विश्वास दिलाता है कि कोविड -19 के प्रभाव को कम करने का मंत्रालय का प्रयास अर्थव्यवस्था को तेजी से ठीक करने की दिशा में सही रास्ते पर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें