फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Raid: वित्तमंत्री ने अखिलेश पर साधा निशाना, बोलीं- छापेमारी से हिल गए हैं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री

Fri, 31 Dec 2021 04:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्री ने कहा कि इत्र व्यवसायियों और सपा एमएलसी पुष्पराज जैन और अन्य की संपत्तियों पर आज के आयकर छापे भी कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी के आधार पर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के करीबियों के छापेमारी पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश छापेमारी से क्यों डरते हैं। किसी आम आदमी के घर से इतनी बड़ी रकम नहीं मिल सकती। उनके बयान से साफ है कि पूर्व सीएम छापेमारी से हिल गए हैं। रही बात आईटी रेड की तो इत्र व्यवसायियों और एसपी एमएलसी पुष्पराज जैन और अन्य की संपत्तियों पर आज के आयकर छापे भी कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी के आधार पर किए जा रहे हैं। आज के आईटी छापे में असंबद्ध सामग्री सामने आ रही है।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि लॉ इंफोर्सिंग एंजेसी कहीं छापा मारती है, तो सूचना के आधार पर मारती है। कानपुर में इत्र कारोबारी के यहां जीएसटी की जानकारी के तहत छापा मारा गया। जिसे लेकर पिछले दो दिनों में इतनी गलत जानकारी फैलाई गई, जिसे समझाने के लिए एक प्रेस नोट जारी किया गया।



उन्होंने कहा कि जो लोग इस पर टिप्पणी कर रहे हैं मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि टीम गई तो वो खाली हाथ आई क्या? अगर गलत व्यक्ति के घर गए होते तो उसके घर में इतना पैसा मिलता क्या? आप किसे बचा रहे हैं? सपा प्रमुख अखिलेश यादव क्या इससे हिल गए हैं? क्या उन्हें डर लग रहा है?
विज्ञापन


सीतारमण ने कहा कि इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां से छापेमारी में बरामद करीब 200 करोड़ रुपये की नकदी भारतीय जनता पार्टी की नहीं है। छापेमारी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताने के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अगर ऐसा होता तो आय कर अधिकारी कार्रवाई के बाद खाली हाथ लौटते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें