फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRI: केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा- नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल बड़ी मछलियों को पकड़े एजेंसियां

Tue, 06 Dec 2022 05:58 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा, राजस्व खुफिया अधिकारियों को प्रत्येक मामले को जल्द से जल्द तार्किक निष्कर्ष पर लाने का प्रयास करना चाहिए। तस्कर निश्चित रूप से कुछ संकेत या मोडस ऑपरेंडी छोड़ते हैं, जिसके जरिये मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को प्रवर्तन एजेंसियों से नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल ‘बड़ी मछलियों’ पर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा, यह पता लगाने की जरूरत है कि देश में अवैध ड्रग्स का ‘पहाड़’ कौन भेज रहा है। सीतारमण राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के 65वें स्थापना दिवस पर संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, राजस्व खुफिया अधिकारियों को प्रत्येक मामले को जल्द से जल्द तार्किक निष्कर्ष पर लाने का प्रयास करना चाहिए। तस्कर निश्चित रूप से कुछ संकेत या मोडस ऑपरेंडी छोड़ते हैं, जिसके जरिये मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सकता है।  देश में कोकीन की जब्ती 3,479 प्रतिशत बढ़ी है। डीआरआई के अनुसार देश में पिछले वित्त वर्ष यानी 2021-22 में नशीले पदार्थों की जब्ती में भारी वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें