फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल मामले पर अरुण जेटली का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ की उम्र बहुत कम होती है

Fri, 14 Dec 2018 04:44 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arun Jaitley
विज्ञापन
अरुण जेटली ने राफेल डील मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने इस मामले पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि झूठ की उम्र बहुत कम होती है। जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। जबकि कोर्ट ने माना है कि राफेल डील के लिए 74 मीटिंग हुई थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि झूठ बोलने वालों की हार हुई है। साथ ही कहा कि राफेल पर सरकार की सभी दलील सही साबित हुई हैं। जेटली ने कहा कि अब ये फैसला हो गया है कि राफेल की डील देशहित में हुई है।

बता दें कि पिछले काफी समय से राफेल सौदे को लेकर विपक्ष मोदी सरकार को आड़े हाथ लेता आ रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमूमन हर रैली और हर संबोधन में सरकार पर इस सौदे को लेकर हमला किया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि अनिल अंबानी को जानबूझकर इस सौदे का ऑफसेट पार्टनर बनाया गया है जबकि पहला यह सौदा फ्रांस की दसॉल्ट का एचएएल के साथ होना था। इसके खिलाफ उच्चतम न्यायालय में कई याचिकाएं दाखिल की गई थीं जिसे शक्रवार को न्यायालय ने खारिच कर दिया और इस सौदे को हरी झंडी दे दी है।

न्यायालय के फैसले ने जहां सरकार को बहुत बड़ी राहत दी है वहीं विपक्ष के लिए यह तगड़ा झटका है। अब विपक्ष इसकी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) जांच करवाने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें