फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को कमजोर आंकने वालों के कारण हुई डीयू में हिंसा: जेटली

Mon, 27 Feb 2017 10:30 AM IST
एजेंसी/ लंदन
विज्ञापन
अरुण जेटली - फोटो : file photo
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने परिसर में हिंसा के लिए भारतीय सत्ता को कमजोर आंकने वालों के बीच गठजोड़ को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि अलगाववादी और घोर वामपंथी कुछ परिसरों में एक ही तरह की भाषा बोल रहे हैं। 
विज्ञापन


लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स के साउथ एशिया सेंटर में शनिवार को छात्रों के एक सवाल पर वित्त मंत्री ने यह बात कही। छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में पिछले दिनों आइसा और एबीवीपी के छात्रों के बीच झपड़ के बारे में उनकी प्रतिक्रिया पूछी थी। उन्होंने कहा कि कोई भी विचार जो देश को अलग-अलग करने की बात करता है, उससे वह नफरत करते हैं। जेटली ने कहा कि वह निजी तौर पर भारत और किसी भी समाज में बोलने की आजादी पर चर्चा के पक्षधर हैं। 
विज्ञापन

'अलगाववादी और घोर वामपंथी एक ही भाषा बोल रहे'

अरुण जेटली - फोटो : file photo
लेकिन अगर आपको लगता है कि आपको देश की संप्रभुता पर चोट करने के लिए बोलने की आजादी दी गई तो उसे रोकने के लिए बोलने की आजादी का सामना करने को तैयार रहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें आश्चर्य होता है कि भारत को टुकड़े-टुकड़े में बांटने की बात करने के लिए बोलने की आजादी का तर्क दिया जा रहा है और जो इसका विरोध कर रहे हैं उन पर बोलने की आजादी को बाधित करने का आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन यह पता होना चाहिए कि उनके पास भी बोलने की आजादी है। 

उन्होंने हालांकि आगे कहा कि हिंसा कोई तरीका नहीं है। किसी भी समूह को हिंसा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय सत्ता को कमजोर समझने वालों के बीच एक तरह का गठजोड़ है। अलगाववादी और घोर वामपंथी एक ही भाषा बोल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें