फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री शाह के अरुणाचल दौरे का आखिरी दिन: सहकारी विकास का विजन करेंगे जारी, एनडीआरएफ परिसर की देंगे सौगात

Sun, 22 Nov 2026 09:32 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, ईटानगर।

सार

गृह मंत्री अमित शाह अरुणाचल प्रदेश दौरे के अंतिम दिन सहकारी सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके साथ ही वह विजन डॉक्यूमेंट 2047 जारी करेंगे और होलोंगी में एनडीआरएफ की 12वीं बटालियन के परिसर का उद्घाटन करेंगे।  
 
विज्ञापन
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन अरुणाचल प्रदेश में एक सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) के एक परिसर का उद्घाटन करेंगे। शाह, जो सहकारिता मंत्री भी हैं, यहां दोरजी खांडू स्टेट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सहकारी सम्मेलन में शामिल होंगे। अरुणाचल पहुंचने पर हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत राज्य के तमाम गणमान्य लोगों ने  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया है। 

विज्ञापन


विजन डॉक्यूमेंट 2047 करेंगे जारी
दौरे से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री सुबह सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और 'अरुणाचल प्रदेश कोऑपरेशन विजन डॉक्यूमेंट 2047' जारी करेंगे। इस दौरान वे सहकारिता पुरस्कार प्रदान करेंगे और 'सरस मेला' का उद्घाटन भी करेंगे।

एनडीआरएफ की 12वीं बटालियन के परिसर का उद्घाटन
दोपहर में अमित शाह यहां के पास होलोंगी जाएंगे और एनडीआरएफ की 12वीं बटालियन के परिसर का उद्घाटन करेंगे। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात अरुणाचल प्रदेश पहुंचे शाह रविवार शाम को नई दिल्ली लौटेंगे।
विज्ञापन


सियांग परियोजना को बताया राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट
इससे पहले शनिवार को यहां के पास बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में सुरक्षाकर्मियों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि प्रस्तावित 11,200 मेगावाट की 'सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट' (SUMP) राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है। यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश के विकास और रणनीतिक हितों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सियांग घाटी के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी चिंताओं का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जाएगा।

ये भी पढ़ें: भारत-पाक सीमा पर बड़ी कार्रवाई: ड्रोन से भेजी गई हथियारों और हेरोइन की खेप बरामद, चार पिस्तौल और ये सामान मिला
विज्ञापन


मेगा बांध परियोजना का हो रहा विरोध
शाह का यह आश्वासन ऐसे समय में आया है, जब स्थानीय 'आदि' समुदाय के कुछ वर्गों, खासकर सियांग और अपर सियांग जिलों के निवासियों की ओर से प्रस्तावित मेगा बांध का लगातार विरोध किया जा रहा है। इन लोगों ने परियोजना से अपनी पुश्तैनी जमीन, गांवों, आजीविका, पर्यावरण और सांस्कृतिक पहचान पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर चिंता जताई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें