फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत: हरियाणा के कई जिलों में धारा 144, गुजरात में मॉल फूंकने के आरोप में 48 गिरफ्तार

Wed, 24 Jan 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म पद्मावत के खिलाफ गुजरात में फैली आग थमने का नाम नहीं ले रही है। करणी सेना की ओर से हो रहे प्रदर्शन की चपेट में मंगलवार रात गुजरात के कई मॉल्स आ गए, जहां करीब 150 बाइक और स्कूटरों को आग के हवाले कर दिया गया। अहमदाबाद पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दंगा फैलाने के आरोप में 48 को गिरफ्तार किया है और 4 एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


वहीं हरियाणा के करनाल, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं फिल्म का देश भर में विरोध तोड़फोड़ के बाद सिनेमा घर संचालक सहमे हुए हैं, तो जिला प्रशासन और पुलिस की सांसें फूली हुई हैं।

फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन के विरोध की आग अहमदाबाद, भोपाल से लेकर इलाहाबाद और कानपुर तक फैल चुकी है। करणी सेना और अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा के उग्र आंदोलन को देखते हुए गुजरात के मल्टीप्लेक्सों ने फिल्म नहीं दिखाए जाने का फैसला किया था, इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने अहमदाबाद के कई मल्टीप्लेक्सों को आग के हवाले किया और जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

 
भोपाल में करणी सेना के कुछ सदस्यों ने निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के पुतले फूंके और विरोध प्रदर्शन किया। उधर, करणी सेना ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के मकसद से अध्यादेश लाने के लिए इतिहासकारों और राजघराने से जुड़े छह सदस्यों की समिति बनाने का सुझाव दिया है। बढ़ते विरोध को देखते हुए सभी राज्यों की पुलिस को पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा देशभर में फिल्म दिखाने का आदेश जारी करने के बाद ही राजपूत समुदाय ने केंद्र से जनभावनाओं का ख्याल रखते हुए 24 घंटे के अंदर अध्यादेश लाने की मांग की है। कानपुर में फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने मॉल में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन

मॉल के कर्मियों के साथ हाथापाई की

काकादेव के एसएचओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर फाड़े, संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और मॉल के कर्मियों के साथ हाथापाई की। इलाहाबाद में फिल्म के विरोध में जगह-जगह तोड़फोड़, आगजनी हुई। म्योहाल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करने वालों ने सिटी बस में तोड़फोड़ की, और सीटों में आग लगा दी। कीडगंज स्थित पायल सिनेमा हाल में तोड़फोड़ की गई।

राजस्थान के मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि शीर्ष अदालत के आदेश के बाद राज्य सरकार के पास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सिवा कोई विकल्प नहीं है। गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि राज्य के ज्यादातर थियेटर मालिकों ने खुद ही फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है। राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने की हरसंभव कोशिश करेगी।

महाराष्ट्र के मंत्री जयकुमार रावल ने लोगों से फिल्म न देखने की अपील की है और कहा है कि भंसाली ने पैसे कमाने के लिए इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें