फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 जनवरी से शुरू होगा 17वीं लोकसभा का पांचवां सत्र, एक फरवरी को आम बजट

Thu, 14 Jan 2021 08:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला - फोटो : PTI
विज्ञापन

सत्रहवीं लोकसभा का पांचवां सत्र 29 जनवरी से शुरू होने जा रहा है और सत्र का समापन 8 अप्रैल को होने की संभावना है। सदन के शुरू होने से पहले राष्ट्रपति भी सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों को एक साथ संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय बजट एक फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। लोकसभा सचिवालय ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार,  स्थायी समितियों को मंत्रालयों / विभागों की अनुदान मांगों पर विचार करने और अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 15 फरवरी से 7 मार्च तक एक बार फिर से सत्र को स्थगित किया जाएगा।  इसके बाद 8 मार्च से संसद सत्र की पुनः शुरुआत होगी जो कि 8 अप्रैल तक चलने की संभावना है।

संसद के बजट सत्र के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते संसद का शीतकालीन सत्र नहीं बुलाया गया था । सरकार ने कहा था कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण इस बार संसद के शीतकालीन सत्र का आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें