फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ वैज्ञानिक, शातिरों ने लगाया दो लाख का चूना

Thu, 14 Jan 2021 07:36 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी
विज्ञापन

साहा नाभिकीय भौतिकी संस्थान की एक वरिष्ठ वैज्ञानिक को ऑनलाइन ठगी करने वालों ने 2.07 लाख रुपये का चूना लगा दिया। ठग ने फोन पर खुद को बैंक अधिकारी बताकर वैज्ञानिक के साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने इस बारे में बताया। शहर के उत्तरी हिस्से केष्टोपुर इलाके में रहने वाली वैज्ञानिक शंपा बिस्वास से ठगी हुई है।

विज्ञापन


बिधाननगर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को बिस्वास को एक कॉल आया जिसमें उनसे ‘केवाईसी’ विवरण अपडेट करने के लिए मोबाइल फोन पर एक ऐप डाउनलोड करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि ‘टीम व्यूअर’ ऐप डाउनलोड किए जाने के बाद कॉल करने वाले की पहुंच बिस्वास के मोबाइल तक हो गयी और उसने 10 रुपये भुगतान करने को कहा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वैज्ञानिक ने नेट बैंकिंग के जरिए रकम का भुगतान कर दिया लेकिन उनसे मोबाइल बैंकिंग के जरिए रकम भुगतान करने को कहा। जब उन्होंने ऐसा किया तो कुछ देर में उनके खाते से 1.35 लाख रुपये कट गये। इसके बाद कॉलर ने डेबिट कार्ड के जरिए 10 रुपये भुगतान करने को कहा। इस बार फिर खाते से 72,000 रुपये कट गए।
विज्ञापन


बिस्वास ने कहा कि उनके खाते से रकम निकाली जा रही है तो कॉल करने वाले ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हो रहा और जल्द ही रकम उनके खाते में भेज दी जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘बाद में उसके नंबर पर फोन नहीं लगा। वैज्ञानिक ने बगुईहाटी थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें