फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में हरभजन सिंह ने राज्यपाल-सीएम को लिखी चिट्ठी, निर्णायक कार्रवाई की मांग

Sun, 18 Aug 2024 03:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

आप सांसद हरभजन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है। इस अपराध के अपराधियों को कानून का सामना करना पड़ेगा और कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। 
विज्ञापन
हरभजन सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में डॉक्टरों का गुस्सा उफान पर है। देशभर के डॉक्टर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक चिट्ठी लिखी। अपनी चिट्ठी में उन्होंने तेजी से और निर्णायक कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, "कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले ने हम सभी की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया। मैं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मामले में तेजी लाने और निर्णायक रूप से कार्य करने का आग्रह करता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है। इस अपराध के अपराधियों को कानून का सामना करना पड़ेगा और कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

हरभजन सिंह ने आगे कहा, "तभी हम अपनी व्यवस्था में विश्वास बहाल करना शुरू कर सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। हम एक ऐसा समाज बनाएंगे जहां हर महिला सुरक्षित और संरक्षित महसूस करे। हमें खुद से पूछना चाहिए कि अभी नहीं तो कब? मुझे लगता है कि अब कार्रवाई का समय आ गया है।" उन्होंने चिट्ठी की एक कॉपी भी शेयर की। आप सांसद ने कहा, "मैं पीड़िता के लिए न्याय की मांग करता हूं। मैं एक सुरक्षित समाज की मांग करता हूं। मैं एक सकारात्मक बदलाव की मांग करता हूं और मैं न्याय की इस लड़ाई में डॉक्टरों के साथ हूं।"
विज्ञापन


क्या है मामला?
आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें