भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। सुकांत मजूमदार ने बताया कि नौ अगस्त से क्या-क्या हुआ, इसका पूरा विवरण राज्यपाल को दे दिया गया है।
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला से दुष्कर्म और हत्या के मामले में राज्य में प्रदर्शन तेज हो गया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों में उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए बंगाल की महिलाएं भी पोस्टर और बैनर के साथ सड़कों पर उतर आईं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य के मौजूदा माहौल को देखते हुए राज्यपाल सीवी आनंद बोस को चिट्ठी लिखी। उन्होंने चिट्ठी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ राज्य में हिंसा भड़काने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
सुकांत मजूमदार ने अपनी चिट्ठी में कहा, "टीएमसी छात्र विंग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी के बयानों पर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए मैं आपको चिट्ठी लिख रहा हूं। उन्होंने भीड़ को यह कहकर उकसाया कि, मैंने (ममता बनर्जी) कभी बदला नहीं चाहा, लेकिन अब जो करना जरूरी है वह करो। राज्य के शीर्ष अधिकारी की तरफ से इस तरह का बयान देना चिंता का विषय है। उन्होंने भड़काऊ टिप्पणी भी की। अगर बंगाल में आग लगी तो असम, बिहार, ओडिशा, झारखंड और दिल्ली में भी इसका प्रभाव दिखेगा। यह किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की आवाज नहीं है। यह किसी राष्ट्रविरोधी का बयान है।"
भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल से मुलाकात भी की। राज्यपाल से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। सुकांत मजूमदार ने कहा, "नौ अगस्त से क्या-क्या हुआ, हमने इसका पूरा विवरण राज्यपाल को दे दिया। हमने उनसे कहा कि आप राज्य के संरक्षक हैं। बंगाल आपकी तरफ देख रहा है। राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी करना पड़े आप कीजिए। बंगाल के लोगों को आपसे बहुत उम्मीद हैं। राज्यपाल दिल्ली जा रहे हैं।"
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।