फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में मशीनगन लिए त्रिपुरा सीएम के नाबालिग बेटे की तस्वीर वायरल, कांग्रेस ने की जांच की मांग 

Thu, 10 Oct 2019 10:50 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला 
विज्ञापन
बिप्लब देब - फोटो : SELF
विज्ञापन
विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका बेटा है। फेसबुक पर एक पोस्ट में वह कथित तौर पर मशीनगन (एलएमजी) के साथ दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने मुद्दे को उठाते हुए जांच की मांग भी कर डाली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबल भौमिक ने कहा कि पुलिस ने सिर्फ इसलिए कोई कदम नहीं उठाया क्योंकि संबंधित व्यक्ति मुख्यमंत्री का बेटा है। 

उन्होंने कहा, 'दुर्गा पूजा के दौरान मुख्यमंत्री का बेटा मशीनगन लेकर घूमता दिखा। सोशल मीडिया पर हाथ में गन लिए उसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। यह लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। हम पूरे मामले की जांच की मांग करते हैं। हम यह जानना चाहते हैं कि इस गन का लाइसेंस है या नहीं।' मुख्यमंत्री के बेटे की उम्र 17 साल है और वह एक निजी स्कूल में पढ़ता है। 
विज्ञापन


इस मामले में सहायक पुलिस महानिरीक्षक सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि नियमों के मुताबिक किसी भी सिविलयन को हथियार रखने की अनुमति नहीं है। हालांकि मैं इस तथ्य से वाकिफ नहीं हूं।दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नाबेंदु भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस नेता राज्य में अपनी पहचान खोने के बाद निजी हमलों पर उतर आए हैं। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें