फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura Student Death: 'हम सभी भारतीय, समान व्यवहार सुनिश्चित हो..', मृतक एंजेल चकमा के पिता का सरकार से आग्रह

Mon, 29 Dec 2025 08:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मचमारा (त्रिपुरा)

सार

Tripura Student Death: देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की मौत पर उनके पिता तरुण प्रसाद चकमा ने सरकार से सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के छात्र पढ़ाई और काम के लिए देश के अन्य शहरों में जाते हैं और उनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।  
विज्ञापन
एंजेल चकमा के पिता। - फोटो : एक्स/एएनआई/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की मौत पर उनके पिता तरुण प्रसाद चकमा ने सरकार से आग्रह किया कि सभी के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा, पूर्वोत्तर से हमारे बच्चे पढ़ाई या काम के लिए दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू जैसी जगहों पर जाते हैं। उनके साथ ऐसा नकारात्मक व्यवहार नहीं होना चाहिए। हम भी भारतीय हैं। मैं सरकार सरकार से अनुरोध करता हूं कि सभी के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। 
विज्ञापन


एंजेल चकमा की हत्या के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। इस घटना को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इसे 'नफरती अपराध' करार देते हुए सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

क्या बोले राहुल गांधी?
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एंजेल चकमा की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोमवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने नफरत को सामान्य बना दिया है, जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pune Civic Poll: पिंपरी चिंचवाड़ के बाद पुणे में भी अजित और शरद पवार गुट का गठबंधन, रोहित बोले- सीट बंटवारा तय

इसको लेकर राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "देहरादून में एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल के साथ जो हुआ, वह नफरत का एक भयावह उदाहरण है। नफरत रातों-रात पैदा नहीं होती, बल्कि इसे रोज बढ़ावा दिया जा रहा है। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि हमारे युवाओं को जहरीले कंटेंट और गैर-जिम्मेदार कहानियों के जरिए प्रभावित किया जा रहा है, जिससे ऐसी हिंसा को समाज में सामान्य बनाया जा रहा है। भारत की नींव सम्मान और एकता पर टिकी है, डर और नफरत पर नहीं। हम विविधता और प्रेम का देश हैं। हमें एक ऐसा मूक दर्शक समाज नहीं बनना चाहिए जो अपने ही साथी भारतीयों को निशाना बनते देखे और चुप रहे। आज हमें यह सोचने की जरूरत है कि हम अपने देश को किस दिशा में ले जा रहे हैं। मेरी संवेदनाएं चकमा परिवार और त्रिपुरा सहित पूरे उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ हैं। हमें आपको अपना भारतीय भाई-बहन कहने पर गर्व है।"
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tripura Student Death: 'आगरा में मुझसे भी मांगा गया पासपोर्ट', एंजेल चकमा की हत्या पर बोले गौरव गोगोई

कपिल सिब्बल की अमित शाह से अपील
वहीं, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील की कि वे नफरत भरे अपराधों के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं। सिब्बल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "एंजेल चकमा की हत्या नफरत भरे अपराध और कट्टरता का एक चौंकाने वाला उदाहरण है। यह मामला सरकार और उन नेताओं की चुप्पी का सबूत भी है, जो अपनी निष्क्रियता से इसमें शामिल हैं।' सिब्बल ने गृह मंत्री अमित शाह से नफरत भरे अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की।"

संबंधित वीडियो-

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें