फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में जन्मदिन का केक खाने के बाद पिता-पुत्र की मौत, जहर देकर मारने की आशंका

Fri, 06 Sep 2019 02:01 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्दीपेट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में जन्मदिन का केक खाने के बाद 39 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके नौ साल के बेटे की गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस को शक है कि इस केक में जहर था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नौ साल के बच्चे का जन्मदिन मनाए जाने के दौरान बुधवार की रात यही केक व्यक्ति की पत्नी और बेटी ने भी खा लिया था और उनका यहां और हैदराबाद के दो अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच से सामने आया कि व्यक्ति और उसके रिश्तेदार के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था और इसी रिश्तेदार ने यह केक भिजवाया था जिसमें जहर होने का संदेह है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि केक के नमूनों को एक लैब में भेजा गया है ताकि पता चल सके कि क्या उसमें कोई जहरीला पदार्थ था। उन्होंने बताया कि पुलिस दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत एक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें