फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

304 करोड़ बकाया न मिलने पर किसानों का सामूहिक आत्महत्या करने का ऐलान

Tue, 13 Sep 2016 05:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बड़ौत (बागपत)
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
तहसील में मलकपुर मिल के किसानों की हुई बैठक में निर्णय लिया यदि 15 सितंबर तक मलकपुर मिल का 244 करोड़ मूल और 60 करोड़ ब्याज समेत 304 करोड़ का भुगतान नहीं किया तो किसान तहसील परिसर में सामूहिक आत्महत्या करेंगे। किसान राम कुमार पंवार की अध्यक्षता और प्रमोद कुमार के संचालन में हुई बैठक में किसानों ने आत्महत्या करने की रणनीति बनाई और 13 और 14 सितंबर को गांव-गांव में जाकर क्षेत्र में आंदोलन प्रचार किया जाएगा और राम कुमार पंवार के नेतृत्व में भाकियू के राजेंद्र तोमर को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


गन्ने का भुगतान नहीं होने पर किसानों ने कहा संबंधित किसानों के बच्चों की फीस जमा नहीं हो रही है और न ही शादी कर पा रहे हैं और भूखे मरने की नौबत आ गई है। इसके अलावा अब कोई चारा नहीं रहा है।

इसमें अनिल सिंह, गन्ना विकास समिति मलकपुर के चेयरमैन धूम सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह, धीर सिंह तोमर, राम मेहर एडवोकेट, वेद पाल पंवार एडवोकेट, जय प्रकाश, कालूराम, कृपाल सिंह, जगदीश, जयभगवान, विजयपाल, विराज चौधरी, गोपाल, सरदार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें