फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए नए नोट न जुटा पाने पर किसान ने दी जान

Mon, 14 Nov 2016 08:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अहमदगढ़ (बुलंदशहर)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नोटबंदी के चलते बेटी की शादी के लिए नए नोट न जुटा पाने से हताश एक किसान ने फंदे पर लटककर अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी देशराज (50) पुत्र यादराम किसान था। देशराज ने करीब दो माह पहले अपनी बेटी की शादी तय की थी। शादी चार दिसंबर को होनी थी। रविवार शाम देशराज ट्यूबवेल पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। 

देर रात तक जब नहीं लौटा तो परिजन उसे देखने के लिए गए। वहां जाकर देखा तो ट्यूबवेल के निकट पेड़ पर देशराज का शव लटका हुआ था। परिजनों ने शव को उतारा और पुलिस को सूचना दिए बिना ही सोमवार दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : demo pic
देशराज के पिता यादराम ने बताया कि बेटी की शादी के दिन नजदीक आ रहे थे। देशराज शादी के लिए रुपये एकत्र न कर पाने से परेशान था। ऊपर से हाल ही में 500 और एक हजार के नोट बंद होने से देशराज सदमे में आ गया था। उसने जो रुपया वर्षों से मेहनत कमाया था वह 500 और एक हजार के नोट में था। वह नोट बदल न पाने के चलते खरीददारी नहीं कर पा रहा था। 

ग्राम प्रधान नेमपाल सिंह ने बताया कि बेटी की शादी के लिए रुपयों की व्यवस्था और नोटबंदी के चलते परेशान चल रहे देशराज ने अपनी जान दे दी। देशराज की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसओ अहमदगढ़ महावीर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें