फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में किसान ने फोन कर कहा- साहब मेरा काम नहीं हो रहा, फिर कर ली खुदकुशी

Mon, 04 Jan 2021 04:03 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, महिसागर
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : social media
विज्ञापन

गुजरात के महिसागर जिले में 70 वर्षीय एक किसान ने एक सरकारी योजना के तहत आवंटित मकान के निर्माण के लिए धन जारी होने में देरी पर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिसागर के वंदरवेड गांव के रहने वाले बलवंतसिंह चरण ने शनिवार शाम को बाकोर तालुका पंचायत के कार्यालय की दूसरी मंजिल में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन


बाकोर तालुका थाने के उप-निरीक्षक एम बी वाच्छानी ने कहा कि दफ्तर में तीन-चार कर्मचारी थे, लेकिन जहां चरण ने फांसी लगाई, उस कमरे में कोई नहीं था। अधिकारी के अनुसार किसान ने यह कदम उठाने से पहले आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया और कहा कि उसका काम नहीं हो रहा, इसलिए वह अपनी जान देने जा रहा है। हालांकि उसने फोन पर काम के बारे में जानकारी नहीं दी।

अधिकारी ने कहा कि खुदकुशी का वास्तविक कारण क्या है यह पता लगाने के लिए हम जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया कि किसान एक सरकारी आवासीय योजना के तहत जारी धन नहीं मिलने से निराश था। उसका आवदेन मंजूर हो चुका था। अन्य जानकारियों के लिए हम रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है और बाकोर तालुका पुलिस थाने में हादसे में मौत का एक मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें