फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन: भाजपा के मंत्री का विरोध, किसानों और पुलिस के बीच झड़प, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड्स

Sat, 10 Jul 2021 01:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर

सार

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। हरियाणा में आज भाजपा नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच जोरदार बहस भी हुई। उग्र किसानों ने बैरिकेड भी तोड़ दिए। 
विज्ञापन
हरियाणा में किसान और पुलिस के बीच झड़प - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का गु्स्सा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को हरियाणा के यमुनानगर में प्रस्तावित भाजपा की बैठक के विरोध में  किसानों ने हंगामा किया। बैठक में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को आना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन


गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर से बैरिकेड तोड़ दिए। कई किसान बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए और पुलिस से विवाद करने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं जाने दिया। इससे गुस्साए किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। 



ट्रैक्टर से टक्कर मारने वालों पर होगी कार्रवाई
बिलासपुर के डीएसपी आशीष चौधरी ने कहा कि राज्य के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा रामविलास भवन में बैठक करने पहुंचे थे, लेकिन किसानों ने बैठक को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को यहां से खदेड़ दिया।  आशीष चौधरी ने कहा कि पुलिस बैरिकेडिंग को ट्रैक्टर से टक्कर मारने वालों पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें