फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नियंत्रण में आया शिंगणापुर का प्रसिद्ध शनि मंदिर, महाराष्ट्र विधानसभा में मंजूर हुआ विधेयक

Fri, 20 Jul 2018 08:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नागपुर
विज्ञापन
shani temple
विज्ञापन
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शिर्डी से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित शिंगणापुर का प्रसिद्ध शनि मंदिर अब सरकारी नियंत्रण में आ गया है। इससे अब वहां महिलाएं भी मंदिर के गर्भगृह में पूजा कर सकेंगी। महाराष्ट्र विधानसभा में इस आशय के विधेयक को बुधवार की रात करीब साढ़े बारह बजे मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


नए कानून के तहत अब मंदिर के ट्रस्टी की नियुक्ति और मंदिर की चल-अचल संपत्ति पर राज्य सरकार का अधिकार होगा। शनि शिंगणापुर मंदिर महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी को लेकर चर्चा में आया था। भूमाता ब्रिगेड की तृप्ति देसाई ने मंदिर में महिलाओं को प्रवेश देने के लिए आंदोलन किया था। लंबे आंदोलन के पश्चात 8 अप्रैल 2016 को पहली बार महिलाओं ने शनि मंदिर के चबूतरे पर जाकर दर्शन किया था। वहीं, महिलाओं के मंदिर में प्रवेश देने को लेकर अदालत में भी मुकदमा दाखिल किया गया था। विवादों के चलते सरकार ने मंदिर पर नियंत्रण की तैयारी की। फडणवीस सरकार ने बीते महीने मंत्रिमंडल में प्रस्ताव पारित किया था जिसे अब कानूनी शक्ल दे दिया गया है। 

बुधवार की मध्यरात्रि साढे़ 12 बजे विधानसभा ने श्री शनैश्चर देव स्थान न्यास विधेयक 2018 को मंजूरी दे दी। इसके बाद मौजूदा ट्रस्ट की पुनर्रचना कर नये अधिनियम लागू किए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन को और पारदर्शी बनाया जाएगा। सरकार की योजना है कि शनि मंदिर का  दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों को कम खर्च में ज्यादा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें