फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में नीट परीक्षा में नाकाम रही एक और लड़की ने खुदकुशी की

Thu, 06 Jun 2019 08:07 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विलुपुरम
विज्ञापन
एम मोनिशा - फोटो : ANI
विज्ञापन
राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा (नीट) को पास करने में नाकाम रही एक 18 वर्षीय युवती ने गुरूवार को अपने घर में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। इस घटना के साथ राज्य में नीट परीक्षा में असफल रहने पर आत्महत्या करने वाले मामलों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इस परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


एम मोनिशा दूसरे साल लगातार इस परीक्षा को पास करने में असफल रहीं। जिले के एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "वह बीते साल अपने पहले प्रयास में सफल नहीं हो सकी थी और इस साल संपन्न नीट परीक्षा में उसके बहुत कम अंक आये थे।" 

यह छात्रा इरोड जिले के त्रिचेनगोडा के प्रतिष्ठित विद्यालय से कक्षा 12 की छात्रा रही थी। मछुआरा समुदाय से संबंध रखने वाली इस लड़की की मां की हाल ही में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जून को तिरूपुर की एस रितुश्री और पुद्दुकोट्ई की रहने वाली एन वैशिया ने नीट परीक्षा में असफल रहने के बाद आत्महत्या कर ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें