फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फडणवीस का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सरनेम गांधी होने से कोई महात्मा गांधी नहीं बन जाता

Sun, 15 Dec 2019 05:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सावरकर पर दिए बयान के बाद भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दिया गया बयान पूरी तरह से निंदनीय है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

 


फडणवीस ने कहा कि केवल आखरी नाम गांधी होने से कोई महात्मा गांधी नहीं बन जाता है। उन्होंने आगे कहा कि शायद राहुल गांधी को सावरकर जी के बारे में जानकारी नहीं है।

सावरकर जी को अंडमान जेल की कोठरी में 12 साल तक यातना का सामना करना पड़ा जबकि राहुल गांधी 12 घंटे भी नहीं रह सकते। सिर्फ गांधी को अपने नाम में लगाने से आप गांधी नहीं बन जाते।
विज्ञापन


सावरकर के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना, देश के लिए सब कुछ त्याग करने वाले तमाम देशभक्तों का अपमान है।
 

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तंज

जहां तक माफी मांगने का सवाल है, राहुल गांधी ने भी राफेल मुद्दे पर कुछ दावे किए और बाद में इसके लिए माफी मांगी। वह आरएसएस पर अपनी टिप्पणी के लिए अदालती मामले का भी सामना कर रहे हैं।
यह उनके व्यक्तित्व का हिस्सा है, बचकाने बयान देना और फिर माफी मांगने से इनकार करना लेकिन आखिर में मामला अदालत में जाने के बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ती है।
 

क्या था राहुल का बयान?

राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में रैली के दौरान कहा कि कल संसद में भाजपा के लोगों ने कहा कि आप अपने भाषण के लिए माफी मांगिए। लेकिन मैं आपको बता दूं कि मेरा नाम 'राहुल सावरकर' नहीं है, मेरा नाम 'राहुल गांधी' है। मर जाऊंगा, मगर माफी नहीं मांगूंगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें