फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महायुति गठबंधन को लेकर फडणवीस का दावा, बोले- NCP की वजह से BJP को लोकसभा चुनाव में कम मिले वोट

Thu, 26 Sep 2024 05:48 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा, एनसीपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के गठबंधन ने 48 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 17 सीटें जीती थीं। भाजपा ने 2019 के मुकाबले 23 कम सीटों पर जीत प्राप्त की। पार्टी यहां केवल नौ सीटों पर सिमट गई। 
 
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के महायुति गठबंधन को लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा को अजित पवार की एनसीपी के चलते कम वोट मिले थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के 80 फीसदी मूल वोटर को चुनाव में एनसीपी के साथ गठबंधन पसंद नहीं आया। हालांकि अब कार्यकर्ता और लोग गठबंधन को लेकर आश्वस्त हैं और इसे समझते हैं। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा, एनसीपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के गठबंधन ने 48 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 17 सीटें जीती थीं। भाजपा ने 2019 के मुकाबले 23 कम सीटों पर जीत प्राप्त की। पार्टी यहां केवल नौ सीटों पर सिमट गई। 

इसे लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले आम चुनावों के मुकाबले इस चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। हमने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा और हम बहुत कम सीटें जीत सके। हम 12 सीटों को तीन प्रतिशत से भी कम वोटों से हार किसी को याद रखना चाहिए कि हमें इस 2024 के लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट मिले। फडणवीस ने कहा कि भाजपा को शिंदे की शिवसेना (7) और अजित पवार की एनसीपी (1) से अधिक सीटें मिलीं। ये अलग हुई पार्टियां हैं और एक तरह से नई पार्टियां हैं।
विज्ञापन


फडणवीस ने कहा कि उनके लिए इस लोकसभा चुनाव में मूल रूप से अपने मतदाताओं को व्यवस्थित करना जरूरी था। यह पार्टियों के लिए थोड़ा मुश्किल था। हमारे लिए यह आसान था क्योंकि मतदाताओं का आधार तय हो गया था। उन्होंने कहा कि शिवसेना के लिए वोट ट्रांसफर कराना आसान था। क्योंकि भाजपा और शिवसेना दोनों का पहले से गठबंधन रहा है। जबकि एनसीपी के साथ यह मुश्किल रहा। लेकिन अब दोनों पार्टियों ने इसे तय कर लिया है। 

फडणवीस ने दावा किया कि भाजपा के कोर वोटर को एनसीपी से गठबंधन पसंद नहीं आया। लेकिन अब हमने अपने कार्यकर्ताओं को गठबंधन की जरूरत के बारे में बता दिया है। कई बार ऐसे राजनीतिक समझौते होते हैं जो विश्वास के विपरीत जाते हैं, लेकिन फिर भी उनके साथ आगे बढ़ना पड़ता है। हम इस बात की गारंटी दे सकते हैं कि हमारा कम से कम 80 प्रतिशत मतदाता अब एनसीपी के साथ गठबंधन को लेकर आश्वस्त है।  फडणवीस ने यह भी कहा कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 80 प्रतिशत पर चर्चा पूरी हो चुकी है। हमारे लिए जीतना अधिक महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें