फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ताल: क्या राहुल गांधी के पैरों में झुक गए कांग्रेस के नए अंतरिम अध्यक्ष मोतीलाल वोरा?

Sat, 06 Jul 2019 06:02 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायरल तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसमें कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष मोतीलाल वोरा राहुल गांधी के पैर छूते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस फोटो को कई तरह के मैसेज के साथ शेयर किया जा रहा है। लोग इस फोटो को शेयर करते हुए कांग्रेस की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। 

विज्ञापन




इस वायरल तस्वीर की सत्यता की जांच करने के लिए अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की तो कुछ और ही बात सामने आईं। दरअसल ऐसा कोई वाकया हुआ ही नहीं है, जिसमें मोतीलाल वोरा ने राहुल गांधी के पैर छुए हों।
विज्ञापन


तो क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई और आखिर मोतीलाल वोरा जैसा दिखने वाला व्यक्ति कौन है, हम आपको बता रहे हैं।  

क्या कहती है अमर उजाला की पड़ताल?

अमर उजाला की पड़ताल में कई बातें पता चलीं, जिनसे यह साबित होता है कि तस्वीर में जो व्यक्ति राहुत गांधी के पैर छूते नजर आ रहे हैं वो वोरा नहीं हैं। यह तस्वीर इससे पहले भी वायरल हो चुकी है। पिछली बार इस तस्वीर को यह कह कर शेयर किया जा रहा था कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी के पैर छुए। 

इसके बाद कई खबरों में यह लिखा गया कि टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पैर छूने की कोशिश की थी, लेकिन राहुल ने उन्हें बीच में ही ऐसा करने से रोक दिया। अमर उजाला की पड़ताल में पता चला कि यह खबर भी गलत है। दरअसल यह मामला छत्तीसगढ़ का है। भूपेश बघेल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राहुल गांधी छत्तीसगढ़ गए हुए थे। इस दौरान नई कैबिनेट में सीनियर कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। 

इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी थे, जो तस्वीर में भी दिख रहे हैं। तस्वीर को बड़ी कर के देखने पर पता चलेगा कि मनमोहन सिंह को जो गुलदस्ता भेंट किया गया था, उसमें से एक धागा निकल कर बाहर लटक रहा था। इस धागे से फंसकर कोई भी गिर सकता था। बस इसीलिए मंत्री टीएस सिंहदेव झुककर उस धागे को उठाने लगे। यह तस्वीर ठीक उसी समय की है, जब टीएस सिंहदेव नीचे झुके। 
विज्ञापन


अमर उजाला की पड़ताल में यह खबर बिल्कुल गलत निकली।
 

आपके लिए

अगर आपको भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही किसी खबर पर संदेह है, तो कमेंट बॉक्स में लिखें। अमर उजाला, खबर की पड़ताल करेगा और सच्चाई आपके सामने होगी।



यह भी देखें-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें