फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Face Recognition: बेंगलुरु-वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को चेहरा दिखा मिलेगा प्रवेश, स्वतंत्रता दिवस से नई तकनीक शुरू होगी

Mon, 18 Jul 2022 09:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि डिजि यात्रा विकेंद्रीकृत मोबाइल वॉलेट आधारित पहचान प्रबंधन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगी। इसकी लागत कम है। यह गोपनीयता और डाटा सुरक्षा के नजरिए से भी उपयुक्त है। 
विज्ञापन
वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर। - फोटो : Twitter: @AAIVNSAIRPORT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से बेंगलुरु और वाराणसी हवाई अड्डों पर यात्रियों को प्रवेश उनका चेहरा पहचानकर मिल जाएगा। यह संभव होगा इन एयरपोर्ट पर लगने वाली फेशियल रिकग्निशन टेक्नालॉजी (एफआरए) से। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि डिजि यात्रा प्रोजेक्ट के पहले चरण के तहत एफआरए की स्थापना होगी।
विज्ञापन


ट्विटर पर सिंधिया ने बताया, उन्होंने डिजि प्रोजेक्ट पर मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य भी मौजूद रहे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि डिजि यात्रा विकेंद्रीकृत मोबाइल वॉलेट आधारित पहचान प्रबंधन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगी। इसकी लागत कम है। यह गोपनीयता और डाटा सुरक्षा के नजरिए से भी उपयुक्त है। 

डिजि यात्रा फाउंडेशन (डीवाईएफ) अखिल भारतीय स्तर की इकाई होगी और यात्री पहचान सत्यापन प्रक्रिया की संरक्षक होगी। डीवाईएफ संयुक्त उद्यम कंपनी है, जिसका गठन कंपनीज एक्ट-2013 की धारा 8 के तहत किया गया है। इसमें 26 फीसदी हिस्सेदारी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और बाकी निजी कंपनियों की है। इसके तहत बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और कोच्चि एयरपोर्ट हैं। मंत्रालय के मुताबिक, अगले साल मार्च से पुणे, विजयवाड़ा, कोलकाता, दिल्ली और हैदराबाद में डिजि यात्रा प्रोजेक्ट लागू होगा। 
विज्ञापन


कागज और संपर्क रहित होगी तकनीक
इस तकनीक में यात्री के बोर्डिंग पास पर मौजूद विवरण का इस्तेमाल किया जाएगा। यह एफआरए से लिंक होगा। इसके बाद मुसाफिर को किसी भी चेक प्वाइंट पर न तो किसी कागज के इस्तेमाल की जरूरत होगी और न ही किसी के संपर्क में आने की। एफआरए यात्री को पहचानकर पथ सुगम करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें