फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब FB पर आपकी जानकारी और सेफ, सिक्योरिटी विकल्प जुड़ा

Sat, 28 Jan 2017 03:44 AM IST
एजेंसी/सैन फ्रांसिस्को
विज्ञापन
फेसबुक
विज्ञापन
किंग की समस्या से परेशान सोशल मीडिया की सबसे बड़ी कंपनी फेसबुक ने अकाउंट को हैक होने से बचाने के लिए एक नया लॉगिन विकल्प पेश किया है। फेसबुक ने एक ‘सिक्योरिटी की’ का विकल्प दिया है, जिसमें किसी नए ब्राउजर से लॉगिन करने से पहले उपयोगकर्ताओं को एक विशेष सुरक्षा कोड डालना होगा।
विज्ञापन


फेसबुक अब एक ’सिक्योरिटी की’ के साथ आएगा जो सोशल मीडिया के उपयोगकर्ताओं को यह सुनिश्चित करेगा कि उनका अपने अकाउंट पर पूरा नियंत्रण है। फेसबुक सिक्योरिटी नोट में सिक्योरिटी इंजीनियर ब्रैड हिल ने बताया कि वर्तमान में फेसबुक द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे ‘टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन सॉल्युशन’ में यह एक विकल्प के तौर पर रहेगा। 

नए विकल्प के लिए लोगों को कुछ कदम उठाने होंगे। नए सुरक्षा फीचर चाहने वाले लोगों को ‘फिजिकल की’ के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा और फिर आप इस डिवाइस को यूबिको जैसी साइट से खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन


इसके आपके कंप्यूटर में इंस्टॉल होते ही आपके फेसबुक अकाउंट को हैक करना कठिन हो जाएगा। एक अनुमान के अनुसार, दुनियाभर में करीब 180 करोड़ फेसबुक अकाउंट हैं। इनमें से दुनियाभर में प्रतिदिन फेसबुक के करीब 60 लाख अकाउंट हैक होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें