फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाताः केएलओ कर सकता है राज्य में हमला, खुफिया एजंसियों ने सेना को दी चेतावनी

Sun, 28 Jan 2018 06:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
klo
विज्ञापन

उत्तर बंगाल में कोच राजबंशियों के लिए अलग राज्य की मांग कर रहा उग्रवादी संगठन कामतापुर लिबरेशन आर्गनाइजेशन (केएलओ) राज्य में हमलों की योजना बना रहा है। केंद्रीय खुफिया एजंसियों ने सेना व सुरक्षा बलों को यह चेतावनी दी है। सरकारी सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजंसियों ने गंगासागर मेले के कुछ दिनों पहले ही इस आशय का अलर्ट जारी किया था। खुफिया एजंसियों का कहना है कि बीते कुछ समय के दौरान इस उग्रवादी संगठन का काफी नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन अब वह अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों पर हमले कर सकता है।

केएलओ के संबंध पूर्वोत्तर के दूसरे उग्रवादी गुटों से हैं। इसके काडरों ने म्यांमार स्थित शिविरों में हथियारों व बम विस्फोटों की ट्रेनिंग ली है। सूत्रों का दावा है कि केएलओ ने हाल के महीनों में संगठन में उत्तर बंगाल से युवाओं की भर्ती का अभियान चलाया है। इसके साथ ही उसने इलाके के चाय बागानों व व्यापारियों से जबरन उगाही भी तेज कर दी है। इससे साफ है कि वह आने वाले दिनों में बड़े हमले की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें