फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ

Mon, 08 Jul 2019 02:44 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एस जयशंकर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। जयशंकर पिछले सप्ताह गुजरात से उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए थे। सदन की बैठक शुरू होने पर आज उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। उन्होंने अंग्रेजी में, ईश्वर के नाम पर शपथ ली। 

विज्ञापन


 



भारतीय विदेश सेवा के 1977 बैच के अधिकारी जयशंकर ने जब शपथ ली, उस समय सदन में गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे। देश के जाने माने रणनीतिक विश्लेषक दिवंगत के. सुब्रमण्यम के पुत्र जयशंकर को नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में विदेश मंत्री बनाया गया है। 

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान जयशंकर विदेश सचिव थे। पूर्व शीर्ष राजनयिक एस जयशंकर कृष्णास्वामी ने जब मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में विदेश मंत्रालय का प्रभार संभाला तब वह संसद के सदस्य नहीं थे। गृह मंत्री अमित शाह और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन


इस वजह से गुजरात की दो राज्यसभा सीटें रिक्त हो गईं और इन सीटों पर पिछले सप्ताह उपचुनाव कराया गया। इनमें से एक सीट से जयशंकर उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए। सदन में राज्यसभा के पूर्व महासचिव सुदर्शन अग्रवाल के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। अग्रवाल का तीन जुलाई को 88 साल की उम्र में देहांत हो गया था।
 

उनके निधन का जिक्र करते हुए सभापति एम वेंकैया नायडू ने बताया कि मई 1981 से जून 1993 तक राज्यसभा के महासचिव रहे अग्रवाल संसदीय प्रक्रिया एवं नियमों की गहरी जानकारी रखते थे।

विज्ञापन

नायडू ने कहा कि अग्रवाल के निधन से देश ने एक संविधान विशेषज्ञ, एक योग्य अधिकारी और एक समर्पित समाजसेवक को खो दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें